मणिपुर में असम राइफल्स और महिलाओं में झड़प: तीखी बहस के बाद बंकर तोड़े, जवानों पर पेट्रोल फेंकने का गंभीर आरोप

08 जून 2026
तीखी बहस के बाद बंकर तोड़े, जवानों पर पेट्रोल फेंकने का गंभीर आरोप

मणिपुर के उखरुल जिले में असम राइफल्स और स्थानीय महिलाओं के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। शोक्वाओ और न्यू हेवन क्षेत्र में सैकड़ों तंगखुल नगा महिलाओं ने सुरक्षा बलों की गतिविधियों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि दोनों पक्षों के बीच झड़प की स्थिति बन गई। घटना में 22 महिलाओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है। जबकि पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार महिलाएं असम राइफल्स के वाहनों और जवानों के सामने खड़ी होकर आगे बढ़ने का विरोध कर रही थीं। उनके हाथों में मशालें और लाठियां थीं। वे अपनी जमीन और अधिकारों की रक्षा के समर्थन में नारेबाजी कर रही थीं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सुरक्षा बलों ने पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी के बिना कार्रवाई की। जबकि असम राइफल्स की ओर से दावा किया गया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने जवानों पर पेट्रोल डालकर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

बंकर निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद

विवाद की मुख्य वजह न्यू हेवन क्षेत्र में असम राइफल्स द्वारा बनाए गए एक अस्थायी बंकर को बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों और महिला संगठनों का आरोप है कि यह निर्माण गांव की सहमति के बिना किया गया। जो पारंपरिक अधिकारों और स्थानीय कानूनों का उल्लंघन है। इसी मुद्दे को लेकर पिछले कई दिनों से क्षेत्र में असंतोष बना हुआ था। सूत्रों के मुताबिक शनिवार रात से ही महिलाओं ने सुरक्षा बलों के काफिले को रोकने का प्रयास शुरू कर दिया था। रविवार सुबह स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। जब प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने कथित रूप से सुरक्षा चौकी को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव बढ़ गया।

क्षेत्र में तनाव, प्रशासन सतर्क

घटना के बाद पूरे शोक्वाओ और न्यू हेवन क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। स्थानीय महिला संगठनों ने मांग की है कि असम राइफल्स को तत्काल क्षेत्र से हटाया जाए। वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने हालात पर नजर बनाए रखी है और अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। इस बीच सीआरपीएफ के सीनियर अधिकारियों ने मणिपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की हिंसा या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने सभी पक्षों से संयम बरतने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है। फिलहाल स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। सुरक्षा बल लगातार निगरानी कर रहे हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।