बद्रीनाथ धाम से सटी पहाड़ी पर लगी आग: देर रात तक धधकती रही आग, 2 किमी दूर से दिखीं लपटें

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम के पास की पहाड़ी पर शनिवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। पहाड़ी पर उठती ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। बताया जा रहा है कि आग की लपटें करीब दो किलोमीटर दूर से भी साफ नजर आ रही थीं। रात के अंधेरे में पहाड़ी पर आग की लालिमा देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही हरकत में आया वन विभाग

आग की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। वनकर्मी देर रात तक पहाड़ी पर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे। पहाड़ी इलाका होने और रात का समय होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था।

आग लगने का कारण अभी अज्ञात

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पहाड़ी पर आग कैसे लगी। वन विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है। शुरुआती तौर पर आग को वनाग्नि माना जा रहा है। इस आग की सूचना जैसे ही वनकर्मियों को लगी वे घटना स्थल के िलए तत्काल रवाना हो गए। वनकर्मी देर रात तक पहाड़ी पर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे। काफी प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया था।

धाम क्षेत्र में बढ़ी चिंता

बद्रीनाथ धाम देश के चार धामों में से एक है और यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। धाम से सटी पहाड़ी पर आग लगने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई है। हालांकि, अभी तक धाम या आसपास की बस्तियों को किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। वन विभाग का कहना है कि आग को फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

जल्द ही इसपर काबू पा लिया जाएगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।