बंगलूरू में पति ने की पत्नी की हत्या: परिवार के अन्य छह सदस्यों को भी उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

बंगलूरू में सामूहिक हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कैब ड्राइवर को अपनी पत्नी और उसके परिवार के छह अन्य सदस्यों की हत्या के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने 45 वर्षीय मुख्य आरोपी कैब ड्राइवर शेखर उर्फ इंदुशेखर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वैवाहिक विवाद और पारिवारिक दखलअंदाजी से नाराज होकर राजाजीनगर स्थित अपने आवास पर इस वारदात को अंजाम दिया। और शवों ठिकाने लगाने का भी आरोप हैं।

शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी का अपनी पत्नी सुनीता के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी का दावा है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उनके व्यक्तिगत जीवन में अत्यधिक हस्तक्षेप करते थे, जिससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी ने दो दिनों के भीतर परिवार के सदस्यों को अलग-अलग समय पर अपने घर बुलाया और उन पर जानलेवा हमला किया।

आरोपी ने कबूली हत्या की बात

नॉर्थ बेंगलुरु के डीसीपी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उसने सात लोगों की हत्या करने की बात कही है। पुलिस ने मामला अपने हाथ में लेकर आरोपी के दावे और घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि शुरू कर दी है।

पत्नी समेत परिवार के सात लोगों की ली जान

इस हत्याकांड में जान गंवाने वालों की पहचान आरोपी की पत्नी सुनीता, सास रूपावती, साले शिवकुमार और शंकर, परिवार की बहुएं दिव्या और नलिनी तथा सात वर्षीय पुनीत के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर इन सभी लोगों को अलग-अलग समय पर अपने घर बुलाया था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी।

शवों की तलाश में जुटी पुलिस की टीमें

मामला तब प्रकाश में आया जब लापता सदस्यों में से एक, नलिनी की मां ने श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने संदेह के आधार पर जब शेखर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले से जुड़े साक्ष्य और वारदात में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया है। आरोपी द्वारा शवों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने नंदी हिल्स के पास से सात वर्षीय बालक का शव बरामद कर लिया है, जबकि अन्य लापता सदस्यों के शवों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।