मुंबई मेयर कार्यालय और अमिताभ के बंगले और दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: दिल्ली के तीन स्कूल भी शामिल, सुरक्षा एजेंसियों के उड़े होश

दिल्ली के तीन स्कूल भी शामिल, सुरक्षा एजेंसियों के उड़े होश

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक धमकी भरे ई-मेल ने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े, बीएमसी अधिकारियों के साथ ही बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

वहीं दिल्ली के तीन स्कूलों को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली के स्कूलों की जांच की लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह 11:31 बजे भेजे गए ई-मेल में कहा गया है कि मुंबई मेयर कार्यालय में रात 3:11 बजे धमाका किया जाएगा। ईमेल में अमिताभ बच्चन के बंगले को निशाना बनाने और 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेस कोर्स में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में बम धमाका करने की धमकी दी गई है। ई-मेल भेजने वाले ने 31 अक्टूबर को मुंबई के एक स्कूल में ग्रेनेड हमले की भी धमकी दी है। ईमेल में खालिस्तान समर्थक नारे का उल्लेख भी है। इस मामले पर डीसीपी मनीष कलवानिया ने बताया कि बीएमसी को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पूरे परिसर की तलाशी ली गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। दादर के स्कूलों को मिली धमकियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस साइबर सेल ई-मेल के सोर्स का पता लगा रही है।

ई-मेल के सोर्स का पता लगा रही पुलिस

राजधानी दिल्ली में भी शुक्रवार सुबह तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले हैं। इसमें लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय, रोहिणी स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल और मयूर विहार स्थित सलवान पब्लिक स्कूल। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीमों को स्कूलों में भेजा गया और एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर खाली करा लिए गए। तलाशी के दौरान अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।