पुणे में कचरे के ढेर से गिरी इमारत: मलबे में फंसे लोग, राहत और बचाव अ​​भियान जारी

महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में एक इमारत गिर गई है। मलबे में फंसे लोगों की संख्या का पता नहीं चला हैं। मलबे के नीचे कम से कम 16 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही हैं। पुलिस और इमरजेंसी सर्विस वाली एजेंसिया घटनास्थ्सल पर पहुंचकर, लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भेज रही हैं।

बचे लोगों को भेजा जा रहा अस्पताल

इसके साथ ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और दूसरी इमरजेंसी सर्विस वाली एजेंसियों की टीमें मोशी इलाके में घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। बचाव अभियान चल रहा है और बचाए गए लोगों को पास के अस्पतालों में ले जाने के लिए एम्बुलेंस भेजी गई हैं।

कचने का ढेर इमारत पर गिरने से हुआ हादसा

सीनियर पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि वे घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। इमारत के आस-पास के इलाके की घेराबंदी की जा रही है। अधिकारी अभी मलबे में फंसे लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं कर पाए हैं। यह इमारत मोशी कचरा डिपो के पास स्थित थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश के कारण कचरे का बड़ा ढेर इमारत पर आ गिरा, जिससे यह हादसा हुआ। मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है।

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित

उधर, पुणे शहर, उसके उपनगरों और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मूसलाधार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव शुरू हो गया है। शहर की प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग गया है। पिंपरी-चिंचवड़ के औद्योगिक और रिहायशी इलाकों में लगातार बारिश होने से लोगों और नौकरीपेशा कर्मचारियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।