चेन्नई के नौ मछुआरे समुद्र में लापता: 29 अक्टूबर को मछली पकड़ने के लिए हुए थे रवाना, मछुआरा समुदाय ने तटरक्षक बल से मदद की लगाई गुहार

चेन्नई में ‘कासिमेडु फिशिंग हार्बर’ से मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए नौ मछुआरे लापता हो गए हैं। खराब मौसम के कारण उनकी मशीनीकृत नौका का संपर्क टूट गया था। कासिमेडु के मछुआरों ने बताया कि ये लोग सेल्वालगन नामक स्थानीय मछुआरे की टीएन 02 एमएम 2584 पंजीकरण संख्या वाली नौका से 29 अक्टूबर को गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए रवाना हुए थे।

मछुवारे सतीश कुमार के अनुसार तीन नवंबर को अपराह्न तीन बजे नाव से संपर्क टूट गया। उन्होंने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए उन्हें किनारे वापस लौटने के लिए कहा गया था लेकिन वे वापस नहीं आ सके। इसलिए उन्होंने अपनी नाव को किसी दूसरी नाव के पास लंगर डालकर रोक दिया था। सतीश ने कहा, कल अपराह्न तीन बजे तक हमारा उनसे संपर्क था। उन्होंने बताया था कि वे वापस नहीं लौट सकते और उन्होंने लंगर डाल दिया है।''लेकिन आज सुबह पास की नौका के चालक सारवनन और सूर्या ने हमें बताया कि वह नौका अब उस जगह पर नहीं थी जहां उन्होंने लंगर डाला था।''

तटरक्षक बल और राज्य सरकार को सौंपे पत्र

इन लोगों के लापता होने के बाद मछुआरा समुदाय ने मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक, तटरक्षक बल और राज्य के मंत्रियों को औपचारिक शिकायतें दी हैं और तुरंत मदद की गुहार लगाई है। सतीश ने बताया, हमने तटरक्षक बल और राज्य सरकार को पत्र सौंपे हैं लेकिन अब तक हमें कोई जानकारी नहीं मिली है। परिवार के सदस्य बहुत परेशान हैं। हम तमिलनाडु सरकार से अनुरोध करते हैं कि वे तुरंत कार्रवाई करें और इन नौ लोगों को बचाने के लिए तटरक्षक बल के जहाजों और हेलीकॉप्टरों को तैनात करें।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।