दिल्ली एयरपोर्ट पर सीएम भगवंत मान को तीन घंटे रोके जाने का आप का दावा: 50 हजार का चालान काटने का आरोप, पेरिस से लौटे हैं मुख्यमंत्री

50 हजार का चालान काटने का आरोप, पेरिस से लौटे हैं मुख्यमंत्री

आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस से लौटने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक रोका गया। उनका 50 हजार रुपये का चालान भी काटा गया। आप के पंजाब मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि अधिकारियों ने शुरू में सामान आने में देरी का हवाला दिया लेकिन जब मुख्यमंत्री का सामान गाड़ी में लोड होने वाला था तभी चालान जारी कर दिया गया।

पन्नू के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि वे ऊपर से भारी दबाव में हैं। पन्नू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि मान पेरिस में 17 से 21 अक्टूबर तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय फूड ट्रेड एग्जीबिशन SIAL पेरिस 2026 में पंजाब के कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए गए थे। पेरिस में भारतीय कॉन्सुल जनरल उनसे मिलने नहीं आए, जबकि हाईकोर्ट के निर्देश थे।

विदेश मंत्रालय ने नहीं दी थी मान की फ्रांस यात्रा को अनुमति

गौरतलब है कि विदेश मंत्रालय ने कट्टरपंथी गुटों से खतरे का हवाला देते हुए मान की फ्रांस यात्रा को अनुमति नहीं दी थी। इसके खिलाफ पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर को मान को फ्रांस जाने की अनुमति दी थी। वहीं दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जैसे दशहरे पर रावण का घमंड खत्म हुआ वैसे ही केंद्र सरकार का अहंकार टूटना चाहिए। पन्नू ने कहा कि यह पहली बार नहीं है केंद्र ने अब तक कम से कम चार बार मुख्यमंत्री की विदेश यात्राओं की अनुमति रोकी है। फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी या विदेश मंत्रालय की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।