कॉजपा के संयोजक ​दीपके का बड़ा दावा: नहीं लड़ेंगे यूपी चुनाव, किसी भी पार्टी को नहीं देंगे समर्थन

नहीं लड़ेंगे यूपी चुनाव, किसी भी पार्टी को नहीं देंगे समर्थन
सेव सूची

कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी ना तो आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी और ना ही किसी राजनीतिक दल को समर्थन देगी। दीपके ने उम्मीद जताई कि चुनाव युवा केंद्रित होंगे और जाति या धर्म पर आधारित नहीं होंगे।

उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर में कहा, हम चुनाव में नहीं उतरेंगे। लेकिन चुनाव युवाओं के मुद्दों पर होने चाहिए। हम कब तक जाति और धर्म के नाम पर चुनाव लड़ते रहेंगे? दुनिया आज एआई और नवीकरणीय ऊर्जा पर चर्चा कर रही है।

रोजगार और ​शिक्षा पर केंद्रित हो चुनाव

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य के बारे में पूछे जाने पर दीपके ने कहा कि कॉजपा किसी पार्टी को समर्थन नहीं देगी। हम इस बारे में बात नहीं करेंगे कि सरकार किसे बनानी चाहिए और किसे नहीं। हम चाहते हैं कि राष्ट्रीय राजनीति रोजगार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर केंद्रित हो।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।