मुंबई में गणपति के पंडाल में उतरा करंट: बच्ची समेत दो की हुई मौत, हादसे में चार लोग हुए घायल

23 घंटे पहले
बच्ची समेत दो की हुई मौत, हादसे में चार लोग हुए घायल

मुंबई के लालबाग इलाके में गणपति उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार देर रात कालाचौकी के दत्ताराम लाड मार्ग पर गणपति पंडाल के पास करंट लगने से आठ वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना रात करीब 2:20 बजे कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के पास हुई। उस समय गणपति उत्सव के चलते इलाके में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

नगर निकाय अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई दमकल विभाग को घटना की सूचना रात 2:42 बजे मिली। इसके बाद दमकल, पुलिस, बेस्ट और महानगरपालिका के संबंधित वार्ड कार्यालय की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पांच घायलों को भायखला स्थित मसीना अस्पताल ले जाया गया, जबकि अन्य घायलों को परेल के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों का चल रहा इलाज

मसीना अस्पताल में डॉक्टरों ने आठ वर्षीय राघनी घनश्याम यादव को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में 19 वर्षीय किरण अकबर नाइक, 19 वर्षीय तन्वी नरश हांडे, 19 वर्षीय साहिल संदीप तारे और 12 वर्षीय रूही सिंह का इलाज चल रहा है।

महिला ने भी दम तोड़ा

बाद में एक अधिकारी ने दूसरी मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ग्लोबल अस्पताल में भर्ती एक महिला ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया। महिला की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।