बेंगलुरु में विधान सौधा को बम से उड़ाने का एआई से बनाया फर्जी वीडियो: कैप्शन में लिखा- विधानसभा उड़ा दिया बम से, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेंगलुरु पुलिस ने कर्नाटक की सत्ता के केंद्र 'विधान सौधा' (राज्य विधानसभा भवन) को बम से उड़ाने का फर्जी AI वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में हजरत अली नाम के 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी बिहार के अररिया जिले का रहने वाला है। वह कुछ महीने पहले ही बेंगलुरु आया था और वहां दिहाड़ी पर पाइप फिटिंग का काम करता था।

कैप्शन में लिखा- विधानसभा उड़ा दिया बम से, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हजरत अली ने इंस्टाग्राम पर 'jnx_king_h_g' नाम के अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में वह खुद बंदूक चलाने का इशारा करता नजर आ रहा था, जिसके तुरंत बाद AI और डिजिटल एडिटिंग के जरिए विधान सौधा की इमारत में एक भीषण धमाका होते हुए और उसे नष्ट होते हुए दिखाया गया था। इस वीडियो के साथ आरोपी ने "विधानसभा उड़ा दिया बम से" का कैप्शन भी लिखा था।

कैप्शन में लिखा- विधानसभा उड़ा दिया बम से, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोगों ने नाराजगी जताते हुये कार्रावाई की मांग की

जब यह वीडियो वायरल हुआ, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई और बेंगलुरु पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद विधान सौधा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने डिजिटल सुरागों का पीछा करते हुए आरोपी को ट्रैक किया और बुधवार को उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुरोध पर उस इंस्टाग्राम अकाउंट और वीडियो को हटा दिया गया है। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस फर्जी वीडियो को बनाने के पीछे उसका असली मकसद क्या था और क्या इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।