फ्रांस में गोलीबारी में एक की मौत: चार लोग गंभीर रूप से घायल, युवक ने कार से बरसाई गोलियां

फ्रांस की राजधानी पेरिस के पश्चिम में शुक्रवार को यवेलिन्स जिले के ट्रैप शहर में एक व्यक्ति ने कार से अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में 12 साल की एक बच्ची भी शामिल है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ चल रही है। गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल सका है।
यह घटना फ्रांस के यवेलिन्स जिले में हुई जो पेरिस के पश्चिम में स्थित है। ट्रैप शहर के मेयर अली रबेह के मुताबिक, हमलावर ने अपनी कार से गोलीबारी की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उसने किसी एक व्यक्ति को निशाना बनाने के बजाय वहां मौजूद लोगों पर बेतरतीब तरीके से गोलियां चलाईं। मेयर ने आशंका जताई कि हमलावर का इरादा बड़े पैमाने पर लोगों की जान लेने का हो सकता था। गोलीबारी में एक व्यक्ति की जान चली गई और चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ट्रैप के मेयर अली रबेह ने बताया कि गोलीबारी में घायल होने वालों में 12 साल की एक बच्ची भी शामिल है। हालांकि, घायलों की पूरी पहचान और उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना में कम से कम चार लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है।
एक संदिग्ध गिरफ्तार
घटना के बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप के मेयर ने बताया कि कथित हमलावर पास के ही एक दूसरे शहर में रहता था। उसकी पहचान और गिरफ्तारी से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि गोलीबारी में इस्तेमाल की गई कार या हथियार को लेकर जांच में क्या सामने आया है। फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू ने गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत और कम से कम चार लोगों के घायल होने की पुष्टि की।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

