गंगोत्री हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: पांच तीर्थयात्रियों की मौत, सुबह-सुबह दर्शन के लिए निकले थे श्रद्धालु

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में गुजरात के पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लापता हैं। यह भीषण दुर्घटना उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर बढ़ते समय हुई। गुजरात से आए श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए उफनती भागीरथी नदी में समा गई।
मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के ये यात्री बृहस्पतिवार सुबह हिना के पास से गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। सुबह करीब 6:37 बजे कार जैसे ही गंगनानी और डबरानी के बीच पहुंची, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे खाई को चीरते हुए नदी में जा गिरी।
प्रशासन ने चिकित्सा दल को अलर्ट पर रखा
प्रशासनिक अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र और चिकित्सा दल को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि रेस्क्यू में मिलने वाले लोगों को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया जा सके। प्रशासन प्रभावितों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रहा है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
लापता लोगों के लिए चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन
हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। नदी के अत्यधिक तेज बहाव और दुर्गम पहाड़ी रास्ता होने के कारण रेस्क्यू टीमों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। वॉटर पुलिस और अनुभवी गोताखोरों की मदद से नदी के किनारे से पांच शवों को बरामद कर लिया गया है। एक घायल यात्री को सुरक्षित निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लापता अन्य लोगों की तलाश में नदी के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
आपदा प्रबंधन और चिकित्सा दल अलर्ट
प्रशासनिक अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र और चिकित्सा दल को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि रेस्क्यू में मिलने वाले लोगों को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया जा सके। प्रशासन प्रभावितों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रहा है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

