गुरूग्राम में कैब ने सरिये से लदे ​ई-रिक्शे को मारी टक्कर: कैब ड्राइवर की मौके पर मौत, सदमे में महिला बेहोश

1 घंटा पहले
कैब ड्राइवर की मौके पर मौत, सदमे में महिला बेहोश

हरियाणा के गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। गुरुग्राम से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार कैब ने ओवरटेक लेन में चल रहे ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा में रखा लोहे का सरिया कैब ड्र्राइवर के शरीर के आर-पार हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कैब में सवार एक महिला यात्री यह दृश्य देख सदमे में आकर बेहोश हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को कैब से निकालकर तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा। दोनों वाहनों बीच सड़क से हटवाकर किनारे करवाया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि मृतक ड्र्राइवर के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की वजह जानने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे तलाश कर रही हैं।

सरिये से लदा था ई-रिक्शा

पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। एक सफेद रंग की कार द्वारका एक्सप्रेसवे पर जा रही थी। इसी दौरान एवीएल सोसायटी के पास सरिया लेकर जा रहे एक लाल रंग के ई-रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई। ई-रिक्शा में सरिया लदा हुआ था। सरिए का काफी हिस्सा ई-रिक्शा से बाहर निकला हुआ था। हादसे से बचाने के लिए इस पर कोई संकेत भी नहीं लगाया गया था।

ड्राइवर के शरीर के आर-पार हो गया सरिया

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ई-रिक्शा में लदे सरिया कार के अंदर तक घुस गए और चालक के शरीर को आर पार कर गए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार में उसके साथ बैठी महिला हादसा देखकर सदमे में आ गई और बेहोश हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला

सूचना मिलते ही सेक्टर-37 थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कैब में फंसे ड्राइवर के शव को बाहर निकाला और उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से महिला सवारी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

यातायात हुआ बा​धित

हादसे के बाद वहां जाम की स्थिति बन गई। इस पर पुलिस कर्मियों ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराया और यातायात सामान्य कराया। इसके बाद पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। उसने बताया कि वह धीरे-धीरे अपना वाहन चला रहा था, कार वाले ने पीछे से टक्कर मारी।

सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और पीछे से हुई टक्कर को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल, गुरुग्राम पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।