इंडिगो फ्लाइट में इमरजेंसी दरवाजे से यात्री ने की छेड़छाड़: अलार्म बजते ही क्रू मेंबर्स ने कराई सुर​क्षित लैंडिंग, आरोपी के ​खिलाफ एफआईआर दर्ज

दिल्ली से पुणे जा रहे इंडिगो के एक विमान में एक यात्री द्वारा इमरजेंसी दरवाजे के लीवर से छेड़छाड़ करने का गंभीर मामला सामने आया है। लीवर को छूते ही विमान में अलार्म बज गया, जिसके बाद विमान के क्रू मेंबर्स ने तुरंत स्थिति को संभाला और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। पुणे हवाई अड्डे पर उतरते ही आरोपी यात्री को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

घटना इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-541 में हुई, जो दिल्ली से पुणे जा रही थी। विमान जब हवा में था, तब एक यात्री ने आपातकालीन निकास के पास जाकर उसके लीवर को छू लिया, जिससे तुरंत एक अलर्ट अलार्म बज उठा। अलार्म बजते ही विमान के क्रू मेंबर्स तुरंत एक्शन में आए। उन्होंने यात्री को पीछे हटाया, दरवाजे की सुरक्षा की जांच की और कैप्टन को इसकी सूचना दी।

विमान सुर​क्षित रूप से हुआ लैंड

गनीमत रही कि इस छेड़छाड़ से विमान के दबाव या सुरक्षा पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा और विमान सुरक्षित रूप से पुणे एयरपोर्ट पर लैंड हो गया। विमान के लैंड होते ही इंडिगो के सुरक्षा कर्मचारियों ने आरोपी यात्री को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंप दिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन में विमान सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और सह-यात्रियों की जान खतरे में डालने के आरोप में यात्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं

इंडिगो एयरलाइंस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि उड़ान के दौरान सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी यात्री के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जायेंगे। पुलिस पूछताछ में आरोपी पैसेंजर ने बताया कि उसने यह सिर्फ जिज्ञासावश किया। उसे नहीं पता था कि यह लिवर इमरजेंसी दरवाजे से जुड़ा है। पुलिस ने कहा कि इमरजेंसी दरवाजे के सिस्टम से छेड़छाड़ दूसरे यात्रियों की जान और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।