इंडिगो विमान का बायां इंजन फेल: चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी के बीच हुई लैंडिंग, आसमान में थमी 224 लोगों की सांसें

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट के लैंडिंग से ठीक पहले बाएं इंजन में खराबी आ गई। स्थिति को देखते हुए चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान में 224 लोग सवार थे। पायलट ने इंजन में खराबी की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट पर इमरजेंसी रिस्पॉन्स शुरू किया गया। हालांकि विमान को सुरक्षित रनवे पर उतार लिया गया और सभी यात्री व क्रू सुरक्षित रहे।

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 ने 11 अगस्त की रात 11:29 बजे फुल इमरजेंसी घोषित की। विमान को रात 11:30 बजे चेन्नई पहुंचना था। लैंडिंग की तैयारी के दौरान पायलट को बाएं इंजन में खराबी का पता चला। इसके बाद एटीसी को सूचना दी गई और एयरपोर्ट अधिकारियों ने तत्काल जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए।

रनवे 25 पर सुरक्षित उतरा विमान

विमान रात 11:37 बजे रनवे 25 पर सुरक्षित लैंड हुआ। फ्लाइट में सवार सभी 224 लोग सुरक्षित रहे। इसके बाद रात 11:47 बजे एयरपोर्ट से फुल इमरजेंसी हटा ली गई। अधिकारियों के अनुसार, घटना के बावजूद एयरपोर्ट का सामान्य संचालन प्रभावित नहीं हुआ और सभी कामकाज सामान्य रूप से जारी रहे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।