करुणाकरण की बेटी ने छोड़ी भाजपा: कहा- पार्टी में शामिल होना गलती थी, पर्याप्त विचार किए बिना लिया था फैसला

कहा- पार्टी में शामिल होना गलती थी, पर्याप्त विचार किए बिना लिया था फैसला
सेव सूची

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी और कहा कि भाजपा में शामिल होने का उनका फैसला जल्दबाजी में लिया गया एक गलत निर्णय था। पद्मजा कांग्रेस छोड़ने के बाद सात मार्च, 2024 को नयी दिल्ली में भाजपा में शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा कि वह भाजपा से पहले ही इस्तीफा दे चुकी हैं, लेकिन इस बारे में किसी को सूचित नहीं किया था क्योंकि वह सही समय का इंतजार कर रही थीं। उन्होंने कहा, मैंने इस्तीफा दे दिया है। लेकिन बहुत से लोगों को यह नहीं पता कि मैंने इस्तीफा दे दिया है। मैंने किसी को नहीं बताया है।’’

पद्मजा ने कहा कि उन्होंने पर्याप्त विचार किए बिना भाजपा में शामिल होने का फैसला किया था और अब उन्हें लगा कि गलती सुधारने का समय आ गया है। मैंने यह फैसला बिना सोचे-समझे लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में किसी से उनकी कोई शिकायत नहीं है और यह फैसला उनकी अपनी गलती थी।

केरल के चार बार सीएम रह चुके है पद्मजा के पिता

पद्मजा के भाई के. मुरलीधरन भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और वह फिलहाल केरलम की कांग्रेस नीत यूडीएफ सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हैं। उनके पिता के. करुणाकरण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वह केरल के चार बार मुख्यमंत्री रहे। उन्हें केरल की राजनीति का प्रभावशाली नेता माना जाता था। 23 दिसंबर, 2010 को उनका निधन हो चुका हैं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।