केरलम में एमडीएमए तस्करी का भंडाफोड़: तिरुप्पुर से दो नाइजीरियाई और नगालैंड की महिला गिरफ्तार, मादक पदार्थ रोधी विशेष कार्रवाई बल की कार्रवाई

तिरुप्पुर से दो नाइजीरियाई और नगालैंड की महिला गिरफ्तार, मादक पदार्थ रोधी विशेष कार्रवाई बल की कार्रवाई
सेव सूची

केरलम के त्रिशूर जिले के कैपमंगलम में एमडीएमए की बरामदगी हुई है। इससे जुड़े मामले में पुलिस ने दो नाइजीरियाई नागरिकों और नगालैंड की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाइजीरियाई मूल के किंग्सले गोचाओ और अमोसु इकेचुक्वु तथा नगालैंड निवासी एसाल्की के रूप में की गई है।

कैसे खुला तस्करी का नेटवर्क

पुलिस के अनुसार, इन तीनों आरोपियों ने ही मिनशाद और शाजिल नामक दो व्यक्तियों को मादक पदार्थ पहुंचाया था। मिनशाद और शाजिल को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 34.990 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई थी। पूछताछ के दौरान मिनशाद और शाजिल ने बताया कि उन्हें यह मादक पदार्थ नाइजीरियाई नागरिकों से मिला था। इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम ने संदिग्धों की तलाश शुरू की। और उनका पता तमिलनाडु के तिरुप्पुर में लगाया।

फ्लैट पर छापेमारी, तीनों गिरफ्तार

कैपमंगलम पुलिस थाना और जिला मादक पदार्थ रोधी विशेष कार्रवाई बल (डैनसाफ) की संयुक्त टीम ने तिरुप्पुर में उस फ्लैट पर छापा मारा। जहां ये संदिग्ध ठहरे हुए थे। वहां से तीनों को हिरासत में लेकर कैपमंगलम थाना लाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

एमडीएमए क्या है

मेथिलीन डाइऑक्सी मेथामफेटामाइन, जिसे संक्षेप में एमडीएमए कहा जाता है। एक प्रतिबंधित मादक पदार्थ है। इसे आम तौर पर 'मॉली' या 'एक्स्टसी' के नाम से भी जाना जाता है।

यह ड्रग्स के कारोबारियों के लिए एक बहुत ही फायदेमंद धंधा है। इनका नेटवर्क पूरे विश्व में फैला है।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।