सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग पर लैंडस्लाइड: 10 मजदूरों की मौत, 17 को निकालने के प्रयास जारी

7 घंटे पहले
10 मजदूरों की मौत, 17 को निकालने के प्रयास जारी

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग पर हुए लैंडस्लाइड से बड़ा हादसा हो गया। भूस्खलन के कारण सुरंग का प्रवेश द्वार मलबे से बंद हो गया, जिससे अंदर काम कर रहे 27 मजदूरों के फंसने की आशंका है। अब तक 10 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 17 अन्य को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। जिला प्रशासन का कहना है कि सुरंग में मौजूद मजदूरों की वास्तविक संख्या 27 से कम या अधिक भी हो सकती है।

जिला कलेक्टर अनुपा तामलिंग के अनुसार, हादसे की सूचना मिली। इसके बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने बताया कि सुरंग के भीतर मीथेन गैस रिसाव की आशंका है। इसी वजह से बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। गैस के प्रभाव से अंदर पहुंचने की कोशिश कर रहे कई बचावकर्मियों को चक्कर आए, जबकि कुछ बेहोश भी हो गए, जिससे अभियान की रफ्तार प्रभावित हुई।

विशेष टीम भी अभियान में शामिल

प्रशासन के मुताबिक, सुरंग में पटेल इंजीनियरिंग के 21 और एनएचपीसी के छह कर्मचारियों समेत कुल 27 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य को तेज करने के लिए पश्चिम बंगाल से गैस-रोधी उपकरणों से लैस विशेष रेस्क्यू टीम भी बुलाई गई है। सुरंग के भीतर कम जगह, अपर्याप्त रोशनी और गैस की मौजूदगी अभियान को और कठिन बना रही है।

मौके पर तैनात एंबुलेंस

यह सुरंग तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के तहत पटेल इंजीनियरिंग कंपनी द्वारा बनाई जा रही है। मौके पर एंबुलेंस तैनात हैं और बचाव दल गैस मास्क पहनकर मजदूरों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता सुरंग में फंसे सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।