महाराष्ट्र में कार और बस की टक्कर: तुलजापुर मंदिर जा रहे पांच श्रद्धालुओं की मौत, एक की हालत गंभीर

बीड जिले में श्रद्धालुओं को तुलजापुर मंदिर लेकर जा रही कार राज्य परिवहन की बस से टकरा गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
17 अक्टूबर को नांदेड़ जिले की माहुर तहसील में केरोली घाट पर सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी के कारण श्रद्धालुओं से भरा पिकअप/टेंपो करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गया था। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई और तीन गंभीर रूप से घायल हुए। 16 सितंबर को ठाणे जिले में मुंबई-नाशिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहापुर के अटगांव के पास श्रद्धालुओं की अर्टिगा कार अनियंत्रित हो गई। इस दुर्घटना में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हुई और सात अन्य घायल हुए।
पालघर हादसे में गई थी 13 लोगों की जान
18 मई को पालघर जिले के धानीवरी क्षेत्र में टेंपो और भारी ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई थी। इस हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए थे। लगातार हो रही ऐसी दुर्घटनाएं सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

