माकपा के नेता ने आरएसएस पर साधा निशाना: देश के संविधान के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा संघ परिवार, बहुलतावादी नींव को खतरा

देश के संविधान के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा संघ परिवार, बहुलतावादी नींव को खतरा
सेव सूची

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता और केरलम में विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने गुरुवार को आरोप लगाया कि अपनी सांप्रदायिक विचारधारा थोपने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की संघ परिवार की कोशिशें देश के संविधान के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं। संविधान दिवस पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में विजयन ने न्यायपूर्ण, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत की संवैधानिक परिकल्पना के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता जताने का आह्वान किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कॉरपोरेट हितों के समर्थन से संघ परिवार संघवाद को कमजोर करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है, जिससे देश की बहुलतावादी नींव को खतरा है।

संविधान को बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी

उन्होंने कहा, इस हमले से संविधान को बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। लोगों से भारत के धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भविष्य की रक्षा के लिए एकजुट होने का आग्रह किया।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।