मणिपुर में लकड़ी लेने गए दो लोगों की हत्या: मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

मणिपुर में सोमवार सुबह लकड़ी लेने पहाड़ियों पर गए लोगों के समूह पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हुए हैं। तीन लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना इम्फाल ईस्ट और कांगपोकपी जिलों की सीमा पर खोंगबाल सुनुरोक उयोक इलाके में हुई। यह स्थान इम्फाल ईस्ट के नोंगशुम गांव से कुछ मीटर की दूरी पर है। अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब सात बजे 16 लोग लकड़ी लेने पहाड़ियों पर गए थे। इसी दौरान हमलावरों ने घात लगाकर गोलीबारी की। मृतकों की पहचान अरुबाम रोनिल (35) और लैरेनलकपम इनाओबी (51) के रूप में हुई है। घायलों में क्ष देवन भी शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई गई है।

हमले से नाराज स्थानीय लोग दोनों मृतकों के शव लेकर राजधानी इम्फाल पहुंचे। उन्होंने बाबूपारा स्थित मुख्यमंत्री आवास के मुख्य गेट के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मई 2023 से राज्य में जारी हिंसा के खिलाफ नाराजगी जताई। घटना के समय मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह आवास पर मौजूद थे या नहीं, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी।

इलाके में तनाव की स्थिति

मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के कई गोले छोड़े। इसके बाद दोनों शवों को जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जेएनआईएमएस) ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।