तमिलनाडु में मेटल फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट से लगी आग: एक मजदूर की मौत, सात की हालत गंभीर

9 घंटे पहले
एक मजदूर की मौत, सात की हालत गंभीर

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में स्थित एक निजी मेटल स्मेल्टिंग फैक्ट्री में मंगलवार को बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य कर्मचारी घायल हो गए। राहत और बचाव कार्य कई घंटे तक जारी रहा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार हादसा गुमिडिपुंडी SIPCOT इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स के पार्थ पालयम गांव के पास स्थित एक निजी मेटल स्मेल्टिंग फैक्ट्री में हुआ। बॉयलर फटते ही फैक्ट्री परिसर में आग फैल गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। हादसे में बिहार निवासी रवि रंजन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बिहार और मध्य प्रदेश के रहने वाले भूषण कुमार, ओम कुमार, रंजीत कुमार और सिंबर सिंह घायल हो गए। सभी को प्राथमिक इलाज के लिए गुमिडिपुंडी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मलबे में और कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका

हादसे में घायल बिहार निवासी राजा बाबू, रणवीर कुमार और फ्रेंड्स कुमार को बेहतर इलाज के लिए चेंगलपट्टू के एक निजी अस्पताल भेजा गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रिंस कुमार को चेन्नई के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। आग लगने की सूचना पर गुमिडिपुंडी और चिप्पाडाई फायर स्टेशन की दो दमकल एवं बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल गुमिडिपुंडी के डीएसपी ससीथरन की निगरानी में राहत और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों को आशंका है कि नालापुरम क्षेत्र में फैले मलबे के नीचे कुछ और कर्मचारी फंसे हो सकते हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों और प्रभावित कर्मचारियों की वास्तविक संख्या का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।