12 सालों में 21 शहरों तक पहुंचा मेट्रो: पीएम मोदी बोले-2014 तक केवल 248 किलोमीटर तक फैली थीं, अब 1200 KM तक हुआ विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि अगर मेट्रो नेटवर्क का विस्तार 2014 से पहले की रफ्तार से ही जारी रहता तो पुणे जैसे शहरों को मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए दशकों तक इंतजार करना पड़ता।
प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?
मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि 2014 में भारत के पांच शहरों में मेट्रो लाइन केवल 248 किलोमीटर तक फैली थीं, जबकि अब 26 शहरों में इनका नेटवर्क बढ़कर लगभग 1,200 किलोमीटर हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर भारत के मेट्रो नेटवर्क का विस्तार 2014 से पहले की रफ्तार से ही जारी रहता तो पुणे जैसे शहरों को मेट्रो मिलने के लिए कितने समय तक इंतजार करना पड़ता? वर्षों... नहीं... शायद दशकों तक। और यह अस्वीकार्य था।’’
मेट्रो ने बचाया लोगों का समय
मोदी ने कहा कि हर दिन एक करोड़ से अधिक लोग मेट्रो से यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि नेटवर्क के विस्तार से लोगों का यातायात में लगने वाला समय कम हुआ है। परिवार के साथ बिताने के लिए अधिक समय मिला है। उत्पादकता बढ़ी है और बेहतर अवसर उपलब्ध हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘शहरी भारत के लिए हम इसी बदलाव की दिशा में काम कर रहे हैं।’’
प्रधानमंत्री ने तीन नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पुणे मेट्रो की लगभग 21,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

