एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा: नौ दिसंबर से 13 शहरों में शुरू, 7,500 पदों के लिए करीब 7.51 लाख किए गए है आवेदन

नौ दिसंबर से 13 शहरों में शुरू, 7,500 पदों के लिए करीब 7.51 लाख किए गए है आवेदन
सेव सूची

मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने आरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की नई तारीख घोषित कर दी है। यह ऑनलाइन परीक्षा अब नौ दिसंबर 2026 से प्रदेश के 13 शहरों में शुरू होगी। पहले यह परीक्षा 19 नवंबर से आयोजित होने वाली थी, जिसे प्रशासनिक कारणों से आगे बढ़ाया गया था।

इस भर्ती प्रक्रिया में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। कुल 7,500 पदों के लिए करीब 7.51 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस हिसाब से हर एक पद के लिए औसतन 100 उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होगा। इन 7,500 पदों में जिला पुलिस बल के 6,800 और विशेष सशस्त्र बल के 700 पद शामिल हैं।

अ​भिय​र्थियों को मिला अतिरिक्त समय

मंडल द्वारा परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। नियमपुस्तिका के अनुसार, लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद कुल पदों के लगभग सात गुना (करीब 52,500) उम्मीदवारों को अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा की तारीख आगे बढ़ने से अभ्यर्थियों को रिवीजन और तैयारी के लिए लगभग तीन सप्ताह का अतिरिक्त समय मिल गया है।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।