मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आप सरकार पर हमला: बाढ़ से राहत के लिए केंद्र से मिले थे 1,600 करोड़, रुपयों के कहीं और खर्च करने का लगाया आरोप

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले साल बाढ़ प्रभावित राज्य के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित 1,600 करोड़ रुपये की राशि को कहीं और खर्च कर दिया। सैनी ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा था जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विनाशकारी बाढ़ के दौरान लोगों को हुए हर नुकसान के मुआवजे का वादा किया था।

सैनी के अनुसार, मान ने यह भी कहा था कि उन्हें धनराशि के लिए केंद्र सरकार पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। हालांकि, जब पंजाब में बाढ़ आई तो मान के पास किसानों को मुआवजा देने के लिए पैसे नहीं थे। प्रधानमंत्री ने पिछले साल प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पंजाब को 1,600 करोड़ रुपये और हिमाचल प्रदेश को 1,500 करोड़ रुपये दिए थे।

मुआवजे के चेक बांटकर वापस ले लिए गए

उन्होंने आरोप लगाया, "हिमाचल प्रदेश ने यह नहीं कहा कि उसे धनराशि नहीं मिली और उसने उस राशि का इस्तेमाल किया। वहीं, पंजाब सरकार अब भी कह रही है कि उसे पैसा नहीं मिला जबकि उसने उस धनराशि को कहीं और खर्च कर दिया है।" उन्होंने ने दावा किया कि पंजाब के किसानों ने उन्हें बताया कि आम आदमी पार्टी के मंत्रियों ने उनकी मौजूदगी में मुआवजे के चेक बांटे और मीडिया के सामने तस्वीरें भी खिंचवाईं लेकिन पत्रकारों के वहां से जाने के बाद चेक वापस ले लिए गए। ये लोग ऐसा ही करते हैं। फिर पंजाब के लोग इन्हें वोट कैसे देंगे।

पांच साल काम करने के बजाय चुटकुले सुनाए

मान पर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने पांच साल काम करने के बजाय चुटकुले सुनाने में बिताए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की हर महिला को हर महीने 1,000 रुपये देने का अपना वादा भी पूरा नहीं किया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।