अब नीलिमा ने छोड़ा आप का साथ,: कांग्रेस में हुईं शामिल, बोलीं-देश को कांग्रेस की जरूरत

चुनावी हलचल शुरू हो गई है। उम्मीद है कि जल्द ही चुनावी बिगुल भी बज जाएगा। इसको देखते हुए विभिन्न दलों के नेता भी अपना पाला बदलने लगे हैं। आम आदमी पार्टी की नेता नीलिमा यादव ने गुरुवार को आप का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया। इससे पहले प्रियंका कक्कड़ ने भी कांग्रेस जाॅइन कर लिया था। कांग्रेस जॉइन करने के बाद नीलिमा ने कहा कि आज देश को कांग्रेस और राहुल गांधी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यही वो पार्टी है जो हमेशा से लोकतंत्र को मजबूत करने में लगी रही है। कुछ दिनों में ही दो नेताओं के आप का साथ छोड़ने पर पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

कार्यकर्ताओं से कटा है आप का शीर्ष नेतृत्व

पार्टी छोड़ने के बाद नीलिमा यादव पार्टी पर हमलावर दिखीं। उन्होंने कहा कि मैंने यूपी में आम आदमी पार्टी को पूरे 12 साल दिए लेकिन आप का शीर्ष नेतृत्व अपने ही कार्यकर्ताओं से कटा हुआ है। पार्टी के इस रवैये से हर कार्यकर्ता अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब देख रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता विपक्ष राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र-संविधान की रक्षा के लिए लड़ रही है। इसके चलते मैं आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रही हूं। उन्होंने लोगों से भी कांग्रेस में शामिल होने की अपील की।

आम आदमी पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष हैं नीलिमा

नीलिमा यादव उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वो आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भी सदस्य हैं। साल 2019 में नीलिमा यादव को उत्तर प्रदेश की महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भी छोड़ दिया था साथ

आम आदमी पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भी पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। प्रियंका कक्कड़ ने भी कहा था कि देश को राहुल गांधी जैसे नेताओं की बहुत जरूरत है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस जॉइन करने के पीछे का वजह बताते हुए कहा था कि वही एक पार्टी है,जो देश का लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ रही है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की खूब तारीफ भी की थी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।