गोवा में घर में घुसा मगरमच्छ: कुत्तों ने चारों तरफ से घेरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

20 घंटे पहले
कुत्तों ने चारों तरफ से घेरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

गोवा में रिहायशी इलाके में एक मगरमच्छ के घर के अंदर घुसने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला खांडेपार इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में मगरमच्छ घर के अंदर आराम से घूमता नजर आ रहा है, जबकि वहां मौजूद दो पालतू कुत्ते उसके आसपास घूमते हुए लगातार भौंक रहे हैं। अचानक घर के भीतर इतने बड़े शिकारी जीव को देखकर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, उन्होंने खुद मगरमच्छ के पास जाने या उसे पकड़ने की कोशिश नहीं की और वन विभाग को सूचना दी।

वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि मगरमच्छ घर के अंदर पहुंचने के बाद इधर-उधर घूम रहा है। इसी दौरान दो कुत्ते उसके आसपास जमा हो जाते हैं और लगातार भौंकते हुए उसका पीछा करते दिखाई देते हैं। कुत्तों के इस व्यवहार ने वीडियो देखने वाले लोगों का खासा ध्यान खींचा।

वन विभाग की टीम ने सुरक्षित निकाला

मगरमच्छ को घर में देखकर परिवार ने बिना जोखिम उठाए वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन्यजीव बचाव टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को पकड़ा। इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से घर से बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि पूरी घटना के दौरान किसी व्यक्ति या पालतू जानवर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में मगरमच्छ के मुकाबले कुत्तों की सक्रियता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। मगरमच्छ के घर में घुसते ही कुत्तों ने उसके आसपास घूमकर लगातार भौंकना शुरू कर दिया था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।