मुंबई में मराठी नियम के खिलाफ आक्रोश: ऑटो चालकों की तीन दिन की हड़ताल शुरू, 3 महीने में भाषा सीखने का अल्टीमेटम

मराठी बोलने की अनिवार्यता से जुड़े नियम के विरोध में ऑटो-रिक्शा चालकों ने सोमवार से तीन दिन की हड़ताल शुरू की है। मराठी नहीं बोल पाने वाले ड्राइवरों का कहना है कि नए नियम से उन पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा। कांदिवली लिंक रोड पर कई चालक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल उम्रदराज ड्राइवरों का कहना है कि उन्होंने पढ़ाई नहीं की है और 55-60 साल की उम्र में नई भाषा सीखना उनके लिए आसान नहीं है।

ड्राइवरों का कहना है कि कई लोग मराठी सीखने और बातचीत में उसका इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद उनका आरोप है कि अधिकारियों की ओर से नियम पूरा करने का पर्याप्त समय देने के बजाय जुर्माना लगाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 15-20 हजार रुपए का जुर्माना भरना उनके लिए मुश्किल है। उन्होंने मांग पूरी होने तक तीन दिन की हड़ताल जारी रखने की बात कही है।

नोटिस के बाद भी नहीं सीखी भाषा तो कार्रवाई

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा था कि मराठी नहीं बोलने वाले ड्राइवरों को पहले नोटिस दिया जाएगा और तीन महीने के भीतर भाषा सीखने का मौका मिलेगा। इसके बाद भी नियम का पालन नहीं करने पर ड्राइविंग लाइसेंस और बैज सस्पेंड किया जा सकता है। राज्य में 20 अगस्त से ऐसे ऑटो और टैक्सी चालकों के खिलाफ अभियान शुरू हो चुका है और कई ड्राइवरों को नोटिस भी दिए गए हैं।

RTO की फ्लाइंग स्क्वॉड करेगी जांच

मंत्री के मुताबिक अतिरिक्त परिवहन आयुक्त रवि गायकवाड़ पूरे महाराष्ट्र में एक महीने चलने वाले अभियान की निगरानी करेंगे। RTO की फ्लाइंग स्क्वॉड ऑटो और टैक्सी चालकों की जांच करेगी और यह देखा जाएगा कि नए नियम का पालन हो रहा है या नहीं। वेरिफिकेशन के दौरान प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।