उत्तराखंड के मसूरी- देहरादून मार्ग पर लैंडस्लाइड: टूटा दोनों शहरों का संपर्क, आवाजाही ठप

11 घंटे पहले
टूटा दोनों शहरों का संपर्क, आवाजाही ठप

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास भारी लैंडस्लाइड और भू-धंसाव हुआ है। इससे दोनों शहरों के सड़क का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। इसके साथ ही चमोली जिले के थराली-देवाल मार्ग पर भी चट्टान खिसकने से कई वाहन फंस गए हैं और आवाजाही ठप हो गई है।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे लैंडस्लाइड होने से सड़क यातायात के लिए बंद हो गया। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर मलबा हटाने और सड़क खोलने का कार्य शुरू कर दिया।

सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतारे

लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता प्रदीप सिंह शाही ने बताया कि मौके पर रोड़ कटिंग कार्य चल रहा है। इस स्थान पर हिल साइड कटिंग का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम लगातार सड़क खोलने में जुटी हुई है। जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं मार्ग बंद होने से मसूरी और देहरादून के बीच आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई है।

यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी

स्टेट हाईवे थराली-देवाल रोड कोठी-नंदकेशरी के बीच चट्टान खिसकने से बंद हो गया है। सड़क बंद होने के कारण दोनों तरफ उत्तराखंड परिवहन निगम की बस समेत 50 से अधिक वाहन फंस गए हैं। मार्ग अवरुद्ध होने से यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चट्टान हटाने और यातायात बहाल करने के लिए संबंधित विभाग की कार्रवाई का इंतजार है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।