श्रीनगर में पोल से टकराई इंडिगो की फ्लाइट्स: एयरपोर्ट पर हादसा होने से बचा, विमान में मौजूद सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का एक विमान पार्किंग के दौरान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा। नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) शुक्रवार सुबह करीब 9:02 बजे एयरपोर्ट के बे नंबर 6 पर पार्क हो रही थी, तभी वह एक खंभे (VDGS पोल) से टकरा गई। राहत की बात यह है कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की एक उड़ान श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम के पोल से टकरा गई। विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल सदस्य सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एयरपोर्ट प्राधिकरण के अनुसार, घटना के बाद भी हवाईअड्डे का संचालन सामान्य रूप से जारी रहा।
यात्रियों को उतारने के लिए एयरक्राफ्ट सीढ़ियों का किया गया इस्तेमाल
एयरपोर्ट प्राधिकरण के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 225 (VT-NOG) को सुबह करीब 9:02 बजे बे नंबर छह पर पार्क किया जा रहा था। इसी दौरान विमान वीडीजीएस पोल के संपर्क में आ गया। घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित रूप से उतारा गया। इसके लिए मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों का इस्तेमाल किया गया। प्राधिकरण ने बताया कि घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारण का पता चल सकेगा।











