मध्य प्रदेश में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर: हादसे में पिता-पुत्री की मौत, राजस्थान से रिश्तेदार ​से मिलने आ रहे थे एमपी

मध्य प्रदेश के मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्थान के पिता-पुत्री की मौत हो गई है। दोनों अपनी मोटरसाइकिल से राजस्थान से मध्य प्रदेश में अपने रिश्तेदारों से मिलने आ रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत होटल आदित्याज के सामने हुई।

दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान राजू परमार (उम्र 43-45 वर्ष) और उनकी 14 वर्षीय बेटी सोनिया परमार के रूप में हुई है। वे राजस्थान के धौलपुर जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाजीपुर गांव के निवासी थे। हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फरार ड्राइवर की तलाश कर रही पुलिस

पिता-पुत्री बाइक पर सवार होकर मुरैना आ रहे थे, इसी दौरान हाईवे पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है, हालांकि ट्रक चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

टायर के नीचे आ जाने से पलभर में मौत

पुलिस के मुताबिक बाइक के पीछे तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए, ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मारी दी, जिससे बाइक और पिता-पुत्री टायर के नीचे आ गई, जिससे पलभर में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।