केरलम में आठ इंजीनियरिंग छात्रों की मौत: सड़क किनारे खड़े लॉरी से टकराई कार, मौके पर सभी की गई जान

केरल के त्रिशूर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तमिलनाडु के आठ इंजीनियरिंग छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह दुर्घटना रात करीब 11:40 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-66 (NH-66) पर काइपमंगलम के पास पनम्बिकुन्नू में हुई। हादसे में सभी छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सभी छात्र कार से गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर की तरफ जा रहे थे। उनकी तेज रफ्तार कार रास्ते में सड़क किनारे खड़ी एक मालवाहक लॉरी (ट्रक) के पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह ट्रक के नीचे फंस गई।

गाड़ी काटकर निकाला गया शव

पुलिस ने बताया कि कार तमिलनाडु नंबर की थी और उसमें सवार ज्यादातर लोग डिंडीगुल के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शवों को निकालने के लिए गाड़ी को काटना पड़ा। हादसे का शिकार हुए सभी आठ युवक तमिलनाडु के डिंडीगुल में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं, जो केरल में छुट्टियां मनाने आए थे।

मौके पर ही हो गई मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ। उसमें फंसे लोगों को स्थानीय लोगों, पुलिस और दमकल-बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला। कार में सवार सभी आठ छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतको की आ​धिकारिक पहचान कर रही पुलिस

सभी शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भेज दिया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे की वजह की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अभी मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।