गुजरात में लिव इन पार्टनर का मर्डर: आरोपी को रस्सी से बांधकर घसीटा, पुलिस ने डंडे से पीटा

गुजरात के भावनगर में लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी के साथ पुलिस की कार्रवाई का वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस आरोपी फैजल लखानी को अपराध का घटनाक्रम दोहराने के लिए उसी बस स्टैंड पर लेकर पहुंची थी, जहां उसने कथित तौर पर महिला पर हमला किया था। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने आरोपी को रस्सियों से बांधकर घसीटा और डंडों से उसकी पिटाई की। सामने आए वीडियो में फैजल रस्सियों से बंधा दिखाई दे रहा है। पुलिसकर्मी उसे घटनास्थल पर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं और इसी दौरान उसकी पिटाई भी की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मृतका काजल बरैया और फैजल करीब सात साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। फैजल के खिलाफ पहले से लूट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार जेल से बाहर आने के बाद उसे जानकारी मिली कि काजल उसके परिचित रवि के साथ रिश्ते में है। इसी बात को लेकर गुरुवार को दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि फैजल ने काजल और रवि के साथ मारपीट की। गंभीर हालत में काजल को भावनगर के सरकारी सर टी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने फैजल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस बोली- लोगों में गलत धारणा बन रही थी

नीलमबाग पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर डीपी उनादकट ने आरोपी की पिटाई का बचाव किया। उन्होंने कहा कि फैजल ने महिला पर बेहद बेरहमी से हमला किया था और वारदात लोगों के सामने हुई थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक महिला की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे थे। लोगों में यह धारणा बनने लगी थी कि अपराधी महिलाओं पर हमला कर रहे हैं और पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रही। उनका कहना है कि गंभीर अपराधों में सख्त संदेश देने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।