तेलंगाना में बिजली पोल से टकराया वाहन: चालक समेत 200 बकरियां जिंदा जलीं, डीजल टैंक फटने से भड़की आग

तेलंगाना के महबूबनगर जिले में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-44 पर बकरियों से भरा डीसीएम बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर के बाद वाहन का डीजल टैंक फट गया और चिंगारी से उसमें भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से चालक और करीब 150 से 200 बकरियों की मौत हो गई।

फायर अधिकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब चार बजे भूतूर गांव के पास हुआ। डीसीएम में करीब 150 से 200 बकरियां लदी थीं। बिजली पोल से टक्कर के बाद लगी आग इतनी तेजी से फैली कि बकरियों को वाहन से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में फंसी बकरियां जिंदा जल गईं।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार हादसे में हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।