पत्रकारों के लिए पेंशन योजना पर बड़ा आश्वासन: 9 दिसंबर को कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव, CM खांडू ने की घोषणा

 9 दिसंबर को कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव,  CM खांडू ने की घोषणा
सेव सूची

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोमवार को पत्रकारों के हित में एक अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित श्रमजीवी पत्रकार पेंशन योजना का प्रस्ताव नौ दिसंबर को होने वाली अगली कैबिनेट बैठक में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस कदम से इसी महीने योजना को लागू करने का रास्ता साफ हो जाएगा।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों से बातचीत

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर ईटानगर में घोषणा की है। पेंशन योजना अब अंतिम चरण में है। खांडू ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान वर्ष 2019 में घोषित इस योजना को लागू करने में हुई देरी को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को समझती है। और पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रेस क्लब के साथ हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने अरुणाचल प्रेस क्लब (APC) और संबंधित विभाग के साथ विस्तार से चर्चा की है। उन्होंने जानकारी दी कि छह नवंबर को प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद ही यह तय किया गया था कि प्रस्ताव को अगली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। और दिसंबर में इसे लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।