ओडिशा में पीएम मोदी ने किया RBI डेटा सेंटर का उद्घाटन: बैकअप के तौर पर करेगा काम, भुवनेश्वर को बताया नए भारत का हब

बैकअप के तौर पर करेगा काम, भुवनेश्वर को बताया नए भारत का हब

ओडिशा के खुर्दा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दूसरे डेटा सेंटर का उद्घाटन किया। भुवनेश्वर के पास इन्फो वैली-द्वितीय में 18.55 एकड़ में बना यह परिसर नवी मुंबई स्थित आरबीआई के मुख्य डेटा सेंटर के बैकअप के तौर पर काम करेगा। प्राकृतिक आपदा, हमले या किसी अन्य बड़ी घटना से मुंबई का केंद्र प्रभावित होने पर ओडिशा से डेटा सेवाएं जारी रखी जा सकेंगी। इससे देश की बैंकिंग और डिजिटल भुगतान व्यवस्था बाधित होने का खतरा कम होगा। यूपीआई, आरटीजीएस और एनईएफटी जैसी अहम सेवाओं को निर्बाध बनाए रखने में यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रधानमंत्री ने भुवनेश्वर में आरबीआई डेटा सेंटर के साथ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान के उद्घाटन को महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल देश में शासन व्यवस्था के बदलते दृष्टिकोण को दर्शाती है। सरकार का जोर विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर है। मोदी के मुताबिक, पहले विकास और सुविधाओं का केंद्र बड़े शहर होते थे। छोटे शहरों और गांवों में सड़क, बिजली, पानी तथा आवागमन जैसी सुविधाएं जुटाना चुनौतीपूर्ण था। लोगों को कई कामों के लिए दूर स्थित बड़े शहरों तक जाना पड़ता था।

छोटे शहरों और दूरदराज के इलाकों को मिलेंगे अवसर

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार सुशासन का मॉडल लेकर आगे बढ़ रही है। लक्ष्य देश का संतुलित विकास करना और छोटे शहरों को भी नए अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बेहतर कनेक्टिविटी को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि हर नागरिक को यह भरोसा मिलना चाहिए कि विकास की यात्रा में वह पीछे नहीं छूटेगा। सरकार की कोशिश दूरदराज के क्षेत्रों तक सुविधाएं पहुंचाने और विकास को अधिक समावेशी बनाने की है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।