छठ पूजा पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं: बोले- यह पर्व नई चेतना लेकर आए, जीवन प्रकाश और खुशहाली से आलोकित हो

बोले- यह पर्व नई चेतना लेकर आए, जीवन प्रकाश और खुशहाली से आलोकित हो
सेव सूची

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छठ पूजा के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार समाज में सद्भाव, प्रेम और सौहार्द को और मजबूत करे। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से अपना संदेश साझा किया।

पीएम मोदी का संदेश

मोदी ने कहा कि प्रकृति की उपासना को समर्पित छठ का यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई चेतना और ऊर्जा लेकर आए। सूर्य देव की कृपा हम सब पर बनी रहे। उन्होंने प्रार्थना की कि सूर्य देव की कृपा से हर व्यक्ति का जीवन प्रकाश और खुशहाली से आलोकित हो।

छोटा लेकिन भावपूर्ण संबोधन

अपने संदेश के अंत में प्रधानमंत्री ने भक्ति भाव से कहा, "जय हो छठी मइया। "यह संदेश ऐसे समय आया है । जब देशभर में, विशेषकर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में श्रद्धालु छठ पूजा की तैयारियों और अनुष्ठानों में जुटे हुए हैं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।