पीएम मोदी ने की मन की बात: आंवले को बताया सुपरफूड, रोजगार का बना जरिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 138वें एपिसोड में भारतीय सुपरफूड आंवले का विशेष रूप से जिक्र किया है(पीएम मोदी ने आंवले को 'मजेदार भी, हेल्दी भी' बताते हुए इसके पारंपरिक और स्वास्थ्य लाभों पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारी कई पीढ़ियां आंवले के फायदों पर बात करती आ रही हैं और यह आज ग्रामीण रोजगार व पोषण का एक बड़ा जरिया बन चुका है।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा इसके अचार, मुरब्बे, जूस और कैंडी जैसे उत्पाद बनाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों और आयुर्वेद के अनुसार, यदि आप रोज अपनी डाइट में आंवला शामिल करते हैं, तो शरीर को बेहतरीन फायदे मिलते हैं।

इम्यूनिटी को बनाता है फौलादी

आंवला विटामिन सी का सबसे बेहतरीन प्राकृतिक स्रोत है। एक ताजे आंवले में संतरे की तुलना में लगभग 20 गुना अधिक विटामिन सी होता है। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जिससे सर्दी, खांसी, फ्लू और अन्य मौसमी संक्रमणों से बचाव करता हैं।

पाचन तंत्र दुरुस्त और कब्ज से राहत

आंवले में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यह पेट में पाचक एंजाइमों को उत्तेजित करता है, जिससे खाना आसानी से पचता है और कब्ज, गैस व अपच जैसी समस्याओं से हमेशा के लिए राहत मिलती है।

ब्लड शुगर और डायबिटीज पर कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें क्रोमियम नाम का एक खास मिनरल होता है, जो इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाकर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

दिल की सेहत सुधारे और कोलेस्ट्रॉल घटाए

नियमित रूप से आंवले का सेवन करने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर कम होता है। यह रक्त धमनियों को साफ रखकर दिल की बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम करता है।

आयरन के अवशोषण को बढ़ाए

अगर आप शरीर में खून की कमी (एनीमिया) से जूझ रहे हैं, तो पालक, राजमा या रागी जैसी आयरन से भरपूर चीजों के साथ आंवले का सेवन करें। आंवले का विटामिन सी खाने में मौजूद आयरन को शरीर में तेजी से एब्जॉर्ब करने में मदद करता है।

बालों को असमय सफेद होने और झड़ने से रोके

बालों की मजबूती के लिए आंवला सालों से आजमाया हुआ नुस्खा है। यह बालों के रोमों को अंदर से पोषण देता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है, डैंड्रफ दूर होता है और बाल समय से पहले सफेद नहीं होते हैं।

त्वचा को रखे जवान

आंवले में मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स और बायोएक्टिव कंपाउंड्स शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। यह खून को साफ करता है, जिससे त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है और चेहरे के दाग-धब्बे व झुर्रियां कम होती हैं।

पीएम ने बताया आंवले को डाइट में शामिल करने का तरीका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार, आंवला हर घर की रसोई का हिस्सा रहा है। आप इसे कच्चा खा सकते हैं या फिर जूस, चटनी, अचार, मुरब्बा, कैंडी और च्यवनप्राश के रूप में भी अपनी सुविधानुसार ले सकते हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।