मिंटो जंक्शन पहुंचे INDIA ब्लॉक के नेता: SIR और CEC के विरोध में कर रहे प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश की अगुवाई में रामलीला मैदान तक मार्च

नई दिल्ली|

दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की रैली जारी है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत 19 पार्टियों के नेता मिंटो जंक्शन पहुंच चुके हैं। वे यहां से मार्च करते हुए रामलीला मैदान जाएंगे। रैली में SIR का विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठेगी।

विपक्ष ने 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया है, जबकि दिल्ली पुलिस का अनुमान 50 हजार लोगों का है। मैदान की क्षमता व्यवस्थाओं के बाद 30 से 40 हजार लोगों की रह जाएगी। पिछले 25 दिनों में विपक्ष इस मुद्दे पर सातवीं बार एकजुट हुआ है। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच छह बार प्रदर्शन हो चुके हैं।

खुली बस से जारी किया वीडियो

राहुल गांधी ने मिंटो रोड जाने के दौरान खुली बस से एक वीडियो जारी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने कनॉट प्लेस की सभी दुकानें जबरन बंद करवा दीं। उन्होंने कहा कि मार्च और मेगा रैली में शामिल होने आए लोगों से खरीदारी करने की अपील की गई थी, लेकिन कनॉट प्लेस पहुंचने पर दुकानें बंद मिलीं। राहुल ने व्यापारियों के नुकसान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि उनका नुकसान कौन करवा रहा है और यह कैसे हो रहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।