गोवा पहुंचे राहुल गांधी: बोले-पीएम करते हैं वोट चोरी, मुझ पर दर्ज हुआ केस तो मामला हो जाएगा लीगल

बोले-पीएम करते हैं वोट चोरी, मुझ पर दर्ज हुआ केस तो मामला हो जाएगा लीगल

गोवा में रविवार को राहुल गांधी ने कहा कि पीएम वोट चोरी करते हैं लेकिन मुझ पर कोई केस दर्ज नहीं होता। क्योंकि ये जानते हैं कि अगर केस हुआ तो मामला लीगल हो जाएगा और ये फंस जाएंगे। दिल्ली में हम कुछ ही समय में पीएम, गृहमंत्री से निपट लेंगे। सरकार की एक्सपायरी डेट आने वाली है।

राहुल कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान ‘गोय राखोन यात्रा’ में शामिल होने गोवा पहुंवे थे। यहां कांग्रेस की 28 दिन लंबी यात्रा का समापन हुआ है। राहुल का पिछले चार सालों में यह पहला गोवा दौरा है। इससे पहले 2022 में वह यहां आए थे। गोवा में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव हैं।

बोले-हर एजुकेशनल सिस्टम में बैठे हैं बीजेपी और आरएसएस के लोग

उन्होंने गोवा में यात्रा के दौरान कहा कि पूरी दुनिया मानती थी कि इंडिया का एजुकेशन सिस्टम नंबर वन मॉडल का था लेकिन आज दिल्ली में स्टूडेंट्स को ही मारा जा रहा है। हर एजुकेशनल सिस्टम में बीजेपी और आरएसएस के लोग बैठे हुए हैं। हाईटेक करप्शन, जमीन का करप्शन ये यहां करते हैं। जैसे पहले गुजरात में नरेंद्र मोदी का मॉडल था। वैसे ही गोवा में करप्शन का मॉडल है। इसे सिर्फ कांग्रेस ही खत्म कर सकती है। पहले मास्टर प्लान था मास्टर प्लान को रद्द कर दिया। इनका यही काम है कि पैसा कैसे बनाए। इनका यही काम है। गोवा की जनता को लूटने का, आपकी जमीन छीनकर अरबपतियों को देने का। गोवा देश में सबसे सुंदर जगह है, सबसे अच्छा कल्चर है लेकिन यहां भी सरकार आपकी जमीन छीनकर गोवा के जो बाहर के लोग हैं उनको करोड़ों में बेचती हैं। पहले मास्टर प्लान था मास्टर प्लान को रद्द कर दिया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।