राजस्थान में पति ने की पत्नी की हत्या: खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्म, गाय बेचने को लेकर हुआ था विवाद

खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्म, गाय बेचने को लेकर हुआ था विवाद

राजस्थान के जीणमाता थाना क्षेत्र में सिकवाली ढाणी में गाय बेचने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पिकअप गाड़ी से कुचल दिया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थानाधिकारी राकेश कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी चुन्नीलाल कुमावत (56) ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चुनकी देवी (52) को पिकअप गाड़ी से कुचलकर मार डाला।

जानकारी के अनुसार, चुन्नीलाल एक गाय बेचना चाहता था लेकिन पत्नी ने उसके इस फैसले का विरोध किया। पत्नी के मना करने से नाराज होकर उसने घर से लगभग 100 मीटर दूर उस पर गाड़ी चढ़ा दी। घटना के बाद चुन्नीलाल थाने पहुंचा और अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

15 लाख के कर्ज में डूबा था आरोपी

पुलिस की टीम उसे लेकर घटनास्थल पर गई और शव बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि आरोपी पर लगभग 15 लाख रुपये का कर्ज है और वह पैसों को लेकर अक्सर अपने परिवार वालों से झगड़ा करता था।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।