उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति का वीडियो से पलटवार: बोले फर्जी एफआईआर वापस लो, एआई से वीडियो बनाने का आरोप

बोले फर्जी एफआईआर वापस लो, एआई से वीडियो बनाने का आरोप

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। रेखा आर्य की ओर से पति के खिलाफ देहरादून में एफआईआर दर्ज कराने के बाद अब गिरधारी लाल साहू ने वीडियो जारी कर पलटवार किया है। रेखा आर्य पर ही 210 करोड़ की अवैध संपत्ति और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। रेखा आर्य की ओर से पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने के बाद अब गिरधारी लाल साहू ने गाड़ी में बैठकर रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है।

वीडियो में साहू ने रेखा आर्य के सभी आरोपों को निराधार बताया है और उन्हें चुनौती दी है कि वे अपनी शिकायत और बयान वापस लें। उन्होंने कहा कि जिस ऑडियो को सामने लाया गया है, वह एआई की मदद से बनाया गया है और इसका उद्देश्य उनका घर तोड़ना है। उन्होंने रेखा आर्य पर सत्ता और पद का अहंकार होने का आरोप लगाया। साहू ने कहा कि रेखा आर्य को यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने उनके राजनीतिक जीवन में किस तरह सहयोग किया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने रेखा आर्य को शुरुआती दौर से आगे बढ़ाने और राजनीतिक रूप से स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 17 वर्षों तक सोमेश्वर विधानसभा में उनके लिए काम किया।

रेखा आर्य को भ्रष्टाचार से दूर रहने की दी सलाह

साहू ने रेखा आर्य से अपील की कि वे ईश्वर को साक्षी मानकर बताएं कि क्या उन्होंने कभी उनके साथ उत्पीड़न, गाली-गलौज या भ्रष्टाचार से जुड़ी रकम ली। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने हमेशा रेखा आर्य को भ्रष्टाचार से दूर रहने और बच्चों के राशन में कटौती न करने की सलाह दी। वीडियो में गिरधारी लाल साहू ने रेखा आर्य पर पलटवार करते हुए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार के मामले में रेखा आर्य का नाम दिल्ली से लेकर बरेली और उत्तराखंड तक चर्चा में है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से भी पहले इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं और मुख्यमंत्री ने भी इस पर रेखा आर्य को फटकार लगाई थी।

210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का दावा

साहू ने रेखा आर्य के पास कथित तौर पर 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति होने का दावा भी किया और कहा कि वह इसका पूरा ब्योरा सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि किसी भी जांच एजेंसी से मामले की निष्पक्ष जांच करा ली जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपना मित्र और भाई बताते हुए न्याय की मांग की ।फिलहाल रेखा आर्य की शिकायत और गिरधारी लाल साहू के आरोप दोनों ही जांच का विषय हैं। पुलिस जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।