हैदराबाद में एसडीआरएफ के दस कर्मी लापता: बचाव अभियान के दौरान नौकाएं पलटने की आशंका, मछुआरों को बचाने का कर रहे थे प्रयास

तेलंगाना के खम्मम में उफनती झील में एसडीआरएफ के करीब दस कर्मी लापता बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ के जवान दो नावों में सवार होकर जिले के साथुपल्ली मंडल स्थित बेथुपल्ली झील में फंसे मछुआरों के एक समूह को बचाने का प्रयास कर रहे थे। जिससे नौकाओं की पलटने की आशंका जताई जा रही हैं।
आंध्र प्रदेश की सीमा से सटे खम्मम जिला चक्रवात 'मुरासु' के प्रभाव के कारण हो रही भारी बारिश से प्रभावित है। खम्मम के जिलाधिकारी दिवाकर टी एस और अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जवानों को बचाने के लिए टीमों को तैनात किया।
राजस्व मंत्री श्रीनिवास रेड्डी ने 'एक्स' पर किया पोस्ट
तेलंगाना के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि बचाव दलों ने लापता एसडीआरएफ कर्मियों के संभावित स्थान की पहचान कर ली है और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने घटना के बारे में जानकारी ली और जिलाधिकारी को एसडीआरएफ कर्मियों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सचिव संजय जाजू को स्थिति पर नजर रखने का निर्देश भी दिया।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

