26 नवंबर 2008 आतंकी हमला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बरसी पर अर्पित की श्रद्धांजलि , कहा-साहस से एकजुट राष्ट्र की भावना नहीं तोड़ सकता आतंकवाद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बरसी पर अर्पित की श्रद्धांजलि , कहा-साहस से एकजुट राष्ट्र की भावना नहीं तोड़ सकता आतंकवाद
सेव सूची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार को 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान बहादुरी दिखाने वाले सुरक्षाकर्मियों और आतंकवाद के खिलाफ निडर होकर खड़े रहने वाले सभी लोगों को नमन करते हुए कहा कि आतंकवाद लोगों की जिंदगी तबाह कर सकता है लेकिन साहस, करुणा और दृढ़ संकल्प से एकजुट राष्ट्र की भावना को कभी नहीं तोड़ सकता। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सुरक्षाकर्मियों का बलिदान और उनकी निस्वार्थ सेवा हमेशा देश की आत्मा में अंकित रहेगी।

पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी 26 नवंबर, 2008 को समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचे थे और उन्होंने मुंबई में 60 घंटे तक चले हमलों के दौरान 166 लोगों की हत्या कर दी थी। मृतकों में 18 सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे।

आतंकवाद लोगों की जिंदगी तबाह कर स​कता है लेकिन राष्ट्रभावना नहीं तोड़ सकता

राष्ट्रपति ने कहा, के मुंबई आतंकी हमलों की इस बरसी पर मैं मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं और अपने बहादुर सैनिकों, पुलिसकर्मियों तथा आतंकवाद के खिलाफ निडर होकर खड़े रहने वाले सभी लोगों के साहस को नमन करती हूं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद लोगों की जिंदगी तबाह कर सकता है, लेकिन साहस, करुणा और दृढ़ संकल्प से एकजुट राष्ट्र की भावना को कभी नहीं तोड़ सकता। आज हम हमलों में जीवित बचे लोगों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। हम आतंकवाद के सभी रूपों को खत्म करने और अधिक शांतिपूर्ण एवं मानवीय दुनिया बनाने की दिशा में काम करने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराते हैं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।