तमिलनाडु में आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में हिरासत में उदयनिधि: 6 धाराओं में केस, अग्रिम जमानत के लिए पहुंचे हाईकोर्ट

तमिलनाडु विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ छह धाराओं में केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी की आशंका के बीच उदयनिधि ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दाखिल की है। मामले ने राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है और विपक्षी दल लगातार उनकी टिप्पणी को लेकर हमलावर हैं।

विवाद की शुरुआत सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित रैली के दौरान हुई। कार्यक्रम में उदयनिधि स्टालिन मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय पर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान भीड़ से अभिनेत्री तृषा के समर्थन में नारे लगाए गए। आरोप है कि इस पर उदयनिधि ने ऐसी टिप्पणी की, जिसे विपक्ष ने अभिनेत्री के संदर्भ में दोहरे अर्थ वाला और महिलाओं का अपमान बताया। हालांकि बाद में उदयनिधि ने सफाई देते हुए कहा कि उनका इशारा केवल कावेरी के पानी की ओर था।

विपक्षी दलों ने जताई कड़ी आपत्ति

टिप्पणी सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों ने इसकी आलोचना की। टीवीके विधायक रेवंत चरण ने कहा कि इस बयान से डीएमके की राजनीतिक संस्कृति उजागर होती है। एमडीएमके के प्रमुख सचिव एवं राज्यसभा सांसद दुरई वाइको ने भी कहा कि जिस कार्यक्रम का उद्देश्य कावेरी और किसानों की समस्या उठाना था, वहां महिलाओं पर इस तरह की टिप्पणी अनुचित है। टीवीके नेता आधव अर्जुना ने उदयनिधि को "ऑबसीन निधि" बताते हुए राजनीतिक संवाद का स्तर गिराने का आरोप लगाया। पार्टी प्रवक्ता फेलिक्स जेराल्ड ने भी बयान की निंदा की।

भाजपा ने मांगी गिरफ्तारी

तमिलनाडु भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने टिप्पणी को अश्लील और शर्मनाक बताते हुए उदयनिधि की गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने अभिनेत्री तृषा से सार्वजनिक और बिना शर्त माफी मांगने की बात कही। दूसरी ओर डीएमके सांसद टीआर बालू ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उदयनिधि ने किसी महिला का नाम नहीं लिया। पूर्व मंत्री टी मनो थंगराज ने पूरे विवाद को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि कावेरी मुद्दे और डेल्टा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए इसे अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।