उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने पर बवाल: पुलिस पर किया पथराव, महिलाओं ने सड़क पर बैठकर किया चक्काजाम

पुलिस पर किया पथराव, महिलाओं ने सड़क पर बैठकर किया चक्काजाम

उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाए जाने के विरोध में सोमवार को तनाव की स्थिति बन गई। कार्रवाई के खिलाफ जुटी भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को पीछे हटाया। इसी दौरान महिलाओं ने नाका नंबर पांच पर चक्काजाम कर दिया। उन्हें हटाने की कार्रवाई के दौरान शहर की क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल घायल हो गईं। मस्जिद हटाने के मामले में सोमवार को ही हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सुनवाई भी होनी है।

उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ को देखते हुए कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक करीब 900 मीटर सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आने वाली इमारतों को हटाया जा रहा है। इसी प्रक्रिया के तहत शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने को लेकर विरोध शुरू हुआ। सोमवार को विरोध बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। आसपास के कई थानों से अतिरिक्त फोर्स भी बुलाया गया।

पुलिस पर किया पथराव, महिलाओं ने सड़क पर बैठकर किया चक्काजाम

पुलिस ने रास्ता खुलवाने की कोशिश की

मस्जिद का हिस्सा हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने नाका नंबर पांच पर सड़क जाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठ गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को हटाने और रास्ता खुलवाने की कोशिश की। इसी दौरान क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल घायल हो गईं। उधर, मस्जिद के आसपास की गलियों में बाहरी लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। क्षेत्र में केवल पुलिस बल की तैनाती रखी गई है।

पुलिस पर किया पथराव, महिलाओं ने सड़क पर बैठकर किया चक्काजाम

पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

शाही मस्जिद के पास जुटी भीड़ में कुछ युवकों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने पहले समझाइश देकर स्थिति संभालने का प्रयास किया। दोबारा पथराव होने पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। सामने आए वीडियो में भी कुछ युवक पुलिस की ओर पथराव करते नजर आ रहे हैं। पुलिस लगातार भीड़ को तितर-बितर करने में जुटी रही। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

पुलिस पर किया पथराव, महिलाओं ने सड़क पर बैठकर किया चक्काजाम

मौके पर मौजूद IG-DIG और कमिश्नर समेत सीनियर अफसर

स्थिति की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आईजी राकेश गुप्ता, कमिश्नर आशीष सिंह, डीआईजी नवनीत भासेन, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा मौके पर मौजूद हैं। पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। मस्जिद हटाने की कार्रवाई से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सोमवार को सुनवाई प्रस्तावित है। फिलहाल पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।