उत्तराखंड में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन: दो नेपाली नागरिकों की मौत, पांच घायल

देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में गुरुवार को एक वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उसमें सवार दो नेपाली नागरिकों की मृत्यु हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। राज्य आपदा प्रतिवादन बल ने बताया कि दुर्घटना कोटी रोड पर हुई, जब हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू से देहरादून के विकासनगर आ रही एक कार धमोग मंदिर के पास 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के समय वाहन में सात लोग सवार थे।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
घायलों को उपचार के लिए कालसी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हादसे में वाहन चालक घायल हो गया, जिसकी पहचान हिमांचल प्रदेश के शिमला जिले के चमन लाल (45) के रूप में हुई है। हादसे का शिकार हुए अन्य सभी व्यक्ति नेपाल के अछाम जिले के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान नरबहादुर (52) और दो वर्षीय राधिका के रूप में हुई है जबकि घायलों में डम्मल (32), नीशा (14), उर्मिला (30) और पांच वर्षीय प्रदीप शामिल हैं।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।