वैष्णो देवी में रोपवे सेवा 22 जुलाई तक बंद: मेंटेनेंस के चलते सेवा पर अस्थायी रोक, वैकल्पिक मार्ग का करना होगा उपयोग

44 मिनट पहले
मेंटेनेंस के चलते सेवा पर अस्थायी रोक, वैकल्पिक मार्ग का करना होगा उपयोग

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम सूचना है। भवन से भैरव बाबा मंदिर तक संचालित रोपवे सेवा वार्षिक रखरखाव कार्य के चलते 22 जुलाई तक बंद रहेगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बताया कि रोपवे का संचालन अब 23 जुलाई से दोबारा शुरू किया जाएगा। ऐसे में इस अवधि में श्रद्धालुओं को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा।

श्राइन बोर्ड की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रोपवे सेवा 13 जुलाई से बंद कर दी गई है। यह निर्णय वार्षिक मेंटेनेंस कार्य को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए लिया गया है। बोर्ड ने श्रद्धालुओं से यात्रा की योजना बनाते समय इस बदलाव को ध्यान में रखने की अपील की है।

मौसम ने हेलीकॉप्टर सेवा भी की प्रभावित

मौसम साफ होने के बाद कटड़ा से सांझीछत तक हेलीकॉप्टर सेवा दोबारा शुरू कर दी गई थी और कई श्रद्धालुओं ने इसका लाभ उठाया। हालांकि, दोपहर बाद त्रिकूट पर्वत क्षेत्र में मौसम बिगड़ने और घने बादल छाने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर हेलीकॉप्टर सेवा फिर अस्थायी रूप से रोक दी गई। इसी बीच रोपवे सेवा भी निर्धारित मेंटेनेंस के कारण बंद है।

सामान्य दिनों में यह है संचालन व्यवस्था

सामान्य परिस्थितियों में रोपवे सेवा सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होती है। इसके जरिए श्रद्धालु कुछ ही मिनटों में भवन से भैरव बाबा मंदिर तक पहुंच सकते हैं। इस सुविधा का किराया प्रति व्यक्ति लगभग 100 रुपये निर्धारित है। तीन वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी यात्रियों के लिए टिकट अनिवार्य है। टिकट श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा भवन स्थित टिकट काउंटरों से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।