तमिलनाडु में बस से टकराई वैन: अनियंत्रित होकर पलटी, तीन महिला कर्मचारियों की मौत

अनियंत्रित होकर पलटी, तीन महिला कर्मचारियों की मौत

तमिलनाडु के मामल्लापुरम में ओल्ड महाबलीपुरम रोड पर एक वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी और एक सरकारी बस से टकरा गयी, जिससे वैन में सवार तीन महिला कर्मचारियों की मौत हो गयी जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसा उस समय हुआ, जब एक पर्यटक वैन कर्मचारियों को मामल्लापुरम से केलंबक्कम स्थित एक कंपनी में लेकर जा रही थी। पुलिस के अनुसार, रास्ते में अचानक एक गाय के आ जाने से वैन चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद वैन पलट गई और विपरीत दिशा से आ रही सरकारी बस से टकरा गई। बस तिरुपोरूर से मामल्लापुरम की ओर जा रही थी।

20 घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

वैन में सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं की टीम मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस और पुलिसकर्मियों ने सभी 20 घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार हो रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।