केरल के नेता प्रतिपक्ष विजयन नाराज: अब किराये के मकान में करेंगे शिफ्ट, मरम्मत में देरी बना कारण

अब किराये के मकान में करेंगे शिफ्ट, मरम्मत में देरी बना कारण

केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पिनराई विजयन अब अपने आधिकारिक आवास को छोड़कर किराये के एक दूसरे मकान में रहेंगे। उनके आधिकारिक आवास ‘कैंटोनमेंट हाउस’ की मरम्मत में हो रही देरी के कारण उन्होंने यह फैसला लिया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। वे मरम्मत में देरी के कारण काफी नाराज हैं और उन्होंने तब तक एक किराये के दूसरे मकान में रहने का फैसला लिया है।

फिलहाल बेकरी जंक्शन में रह रहे हैं विजयन

विजयन फिलहाल बेकरी जंक्शन स्थित किराये के एक मकान में रह रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, रहने के लिए और अधिक उपयुक्त मकान की तलाश के बाद एडापाझांजी इलाके में एझावारा विलासम रोड पर एक मकान किराये पर लिया गया है। कुछ छोटे-मोटे काम पूरे होने के बाद विजयन के एक सप्ताह के भीतर इस नए मकान में शिफ्ट होने की संभावना है।

आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ था आवास

पिछले महीने ‘कैंटोनमेंट हाउस’ में आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें इमारत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से ही मरम्मत का काम चल रहा है, लेकिन इसमें हो रही देरी को लेकर विजयन कई बार अपनी चिंता जता चुके हैं।

मंत्री संग किया था दौरा

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री पी. के. बशीर और विजयन ने हाल ही में आधिकारिक आवास का दौरा कर मरम्मत कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की थी। इसके बावजूद काम पूरा न होने पर अब विजयन ने किराये के मकान में रहने का फैसला किया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।